हमारा प्रयास कोरोना के इलाज की बेहतर व्यवस्था लोगों को खुरई में ही मिलेः भूपेन्द्र सिंह
मंत्री ने किया 50 विस्तर के कोविड 19 केअर सेंटर का शुभारंभ

खुरई। सोमवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह सिविल अस्पताल खुरई में 50 बेड की क्षमता के कोविड-19 केयर सेंटर के शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि पिछले वर्ष जो कोरोना था वह इतना खतरनाक नहीं था, पहले कोरोना केवल पहले से बीमार और बुजुर्गों को हो रहा था, लेकिन इस बार कोरोना का संक्रमण सभी को हो रहा है और दो-तीन दिन में ही हालात बिगड़ जाते हैं। खुरई में जब सिविल अस्पताल है तो यह जरूरी था कि, खुरई में कोविड-19 का केयर सेंटर बने। उन्होंने कहा कि, मेडीकल काॅलेज सागर में अभी यह हालात हैं कि एक भी बेड खाली नहीं है और हमारे पास
प्राईवेट अस्पतालों की भी कमी है। इस कठिन परिस्थिति में हमारी यह कोशिश है कि खुरई वासियों को कोरोना में इलाज की बेहतर व्यवस्था अपने ही क्षेत्र में मिलें। इस हेतु हमने खुरई में यह कोविड-19 केयर सेंटर की स्थापना की है। अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखें जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, भूख न लगना, स्वाद न आना तो तत्काल कोरोना का एंटीजेन टेस्ट कराएं, उक्त टेस्ट की रिपार्ट पांच मिनिट में आ जाती है। इसके अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट भी करा सकते हैं, लेकिन इसकी रिपार्ट आने में समय लगता है। हमने यह तय किया है कि, खुरई में एंटीजेन टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल की जगह खुरई नगर में एक अन्य स्थान निर्धारित कर वहां पर एंजीजेन टेस्ट की व्यवस्था करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि, सिविल अस्पताल में केवल कोविड पाॅजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था होगी। अकेले टेस्ट के लिए यहां तक न आना पढे़ ऐसी व्यवस्था हम कर रहे हैं। श्री सिंह ने यह भी बताया कि, अभी टेस्ट दोपहर 3 बजे तक होता था हमने क्षमता को बढ़ाने शाम 5 बजे तक का समय तय कर दिया है। किसी को ज्यादा सर्दी, खांसी बुखार है तो उसे एक्स-रे कराना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि, हमारा ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे नहीं जाना चाहिए।मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होनें सिटी स्केन मशीन उपलब्ध कराने की भी कोशिश की थी लेकिन वह अभी तीन महीने तक उपलब्ध नहीं हो पाएगी, इसलिए हमने अभी अतिआवश्यक व्यवस्थाओं पर ज्यादा ध्यान दिया। हमारे द्वारा कोरोना को रोकने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
खुरई में एम्बूलेंस की संख्या बढ़ाने तीन नई एम्बूलेंस की व्यवस्था की है, इससे किसी को सिटी स्केन या इमरजेंसी में जिला मुख्यालय जाने हेतु आसानी होगी। यह एम्बूलेंस लगभग 8-10 दिन में उपलब्ध हो जाएंगी। वेंटिलेटर की कमी को दूर करने 22 लाख लागत के 5 वेंटिलेटर दे रहे हैं। प्रेसर के साथ ऑक्सीजन देने के लिए 8 लाख लागत के 20 ऑक्सीजन कंस्टेंटर, 15 लाख लागत के 50 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर, इसके अलावा 25 छोटे ऑक्सीजन सिलेण्डर की भी व्यवस्था की गई है। 50 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर भावनगर से आना है, चूंकि भावनगर में ट्रांसपोटर्स की हड़ताल है तो, हमने सागर के ट्रांसपोर्टर्स बात कर ली है, आगाम दो दिन में यह 50 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर खुरई मे उपलब्ध हो जाएंगे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, डाॅक्टर्स, नर्स और टेक्निकल स्टाॅफ की कमी को पूरा करने कांट्रेक्ट असाइनमेंट पर जितना चाहें उतने स्टाॅफ की भर्ती कर सकते हैं। सरकार की तरफ से छूट है कि जितना स्टाफ रखना चाहें रख सकते हैं पर किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं होती चाहिए।
अस्पताल में साफ सफाई पर मंत्री ने जताई नारजगी
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान साफ सफाई पर नारजगी जताते हुए मंत्री ने बी एम ओ शेखर श्रीवास्तव को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा व सफाई कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की हिदायत दी साथ ही आवश्यक स्टाफ की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती जल्द करने को कहा मंत्री ने कहा कोरोना इलाज में स्टाफ की कमी का बहाना नहीं चलेगा।इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर शहर में चालू करने के निर्देश भी बी एम ओ को दिए।अभी सिविल अस्पताल को सिर्फ कोरोना इलाज के लिए प्राथमिकता दें।मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पानी की कमी दूर करने अस्पताल में आज ही एक बोर करने के निर्देश सी एम ओ भैयालाल बघेल को दिए साथ ही अस्पताल के सामने बन रहे पार्क के बचे हिस्से का सौंदर्यीकरण नगरपालिका से कराने सी एम ओ को निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन से कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने के निर्देश मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से दिए जुर्माना वसूली के साथ ऐसे लोंगों को खुली जेल में भेजने को कहा
मंत्री ने पार्क ,पुलिस चौकी व नवीन पोस्टमार्टम हाउस का लोकार्पण किया
कोविड 19 केअर सेंटर का शुभारंभ करने सिविल अस्पताल पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल परिसर में नवनिर्मित पार्क,पुलिस चौकी भवन व पोस्टमार्टम हाउस का लोकार्पण भी किया।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर में चल रहे विकास कार्यों को देखा व आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए
इस मौके पर बी एम ओ शेखर श्रीवास्तव व अस्पताल स्टाफ ने बुके भेंटकर मंत्री भूपेंद्र सिंह व कलेक्टर दीपक सिंह का स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक व अन्य लोग उपस्थित रहे।


