मध्यप्रदेश

रतलाम। उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव बने रतलाम के प्रभारी कलेक्ट्रेट में ली बैठक,शाम को मुख्यमंत्री से की विडीयो कान्फ्रेन्सिंग

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव अब कोविड मामलों के लिए रतलाम के प्रभारी बनाए गए है। डा.यादव कुछ ही देर में रतलाम पंहुचकर कलेक्टोरेट में बैठक ली।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

वे शाम को विडीयो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रतलाम की स्थिति की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वित्त मंत्री जगदीश देवडा को रतलाम का प्रभारी बनाया गया था,लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद डा. यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है। डा. यादव ने बताया कि उन्हे रतलाम पंहुचने में कुछ विलम्ब हुआ है। लेकिन वे कुछ ही समय में रतलाम पंहुचे, और रतलाम जिला संकट प्रबंधन समूह की बैठक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक चैतन्य काश्यप ऑनलाइन जुड़े थे। विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, जिला आपूर्ति अधिकारी सिद्दीक हुसैन चौधरी, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, महेंद्र कटारिया आदि उपस्थित थे। बैठक में मंत्री श्री यादव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशानुसार जिले में गरीब निर्धन हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कोई देरी नहीं हो। बताया गया कि रतलाम शहर में नगर निगम के चार जोन में हितग्राहियों से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करवाई जाकर उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद सुधीर गुप्ता ने फंगल इंफेक्शन संबंधी उपचार चिकित्सालय में उपलब्ध कराने तथा सांसद अनिल फिरोजिया ने ताल, आलोट क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही। विधायक चैतन काश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ट्राय एज एरिया में 50 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराए जाएं जिससे वहां आने वाले मरीजों के लिए अतिरिक्त भर्ती सुविधा मिले, उनका उपचार हो सके। साथ ही जिला चिकित्सालय एवं अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त रूप से भर्ती सुविधा मुहैया हो सके जिस पर मंत्री श्री यादव ने स्वीकृति देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन बेड संख्या में वृद्धि की जा रही है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने भी कोविड-मरीजों के उपचार के संबंध में ऑक्सीजन बेड, मेडिकल स्टाफ उपलब्धता की बात कही। बैठक में मंत्री श्री यादव ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय से ऑनलाइन जुड़े जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया बैठक में लॉकडाउन के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, महेंद्र कटारिया द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिए गए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close