ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
रतलाम। कचरे से अटे पड़े नाले में फंसी गाय को जान जोखिम में डाल मुस्लिम युवाओं ने बचाया।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
मामूली बारिश ने शहर के नालों की सफाई की पोल खोल दी। जिसमें कचरे में फंसकर एक गाय की जान जाते-जाते बची। हरमाला रोड पर ताज स्टोन के सामने जबरदस्त कचरे से अटे पड़े नाले में थोड़ी सी बारिश के कारण एक गाय फस गई थी। मुस्लिम युवाओं को कचरे में फंसी गाय अपने जीवन के लिए संघर्ष करते दिखाई दी तो उन्होंने बिना देर किए गंदगी में अटे पड़े नाले में उतर कर 6-7 लोगों ने रस्सी और अपने श्रम के सहारे कचरे में फंसी गाय को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई जिसके क्षेत्रवासियों सहित शहर के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। नगर निगम को इस घटना से सबक लेकर युद्ध स्तर पर नालों की सफाई करवाना चाहिए नहीं तो किसी दिन कचरे से अटे पड़े नाले किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाएंगे।


