मध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर एम एल मालवीय के सेवानिवृत्ति पर बिदाई दी गई…

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

 

झाबुआ — अपर कलेक्टर एम एल मालवीय 35 वर्ष 1 माह की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। अपर कलेक्टर के पद पर रहते हुए मालवीय अति संवेदनशील एवं हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे है। आपके द्वारा सहज एवं सरल तरीके से कार्य को संपादित किया एवं आज तक किसी भी अधिकारी कर्मचारी को डांट डपट कर कार्य नहीं करवाया जो आपके नेतृत्व एवं कार्य की कुशलता को प्रदर्शित करता है। आज कोविड-19 के कारण भव्य समारोह आयोजित नहीं हुआ, किंतु इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहन कनाश,जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति के जिलाअध्यक्ष अशोक चौहान, जीतेंद्र शक्तावत लाला भाई , दीप सिंह पाल, प्रदीप रामावत जी, बारम सिंह मसानिया, रविंद्र डुडवे, जितेंद्र डावर, धर्मेंद्र सिंगार ने उपस्थित होकर पुष्पमाला से मालवीय साहब का स्वागत और अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close