रतलाम| उकाला रोड का कार्य शुरू करवाने हेतु रहवासियों ने जिला प्रशासन को दिया था पत्र ,कलेक्टर ने 5 दिन का आश्वासन दिया था रहवासियों को।
कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने रोड कंपनी के ठेकेदार से कहा काम जल्दी पूरा करवाओ |

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम उकाला सीसी रोड का महीनो से बंद पड़े हुए रोड का काम शुरू नही होने से जनता को और आवागमन करने वाले राहगीरों की परेशानी को देखते हुए रहवासियों ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से लेकर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम , विधायक चैतन्य कश्यप और एसडीएम अभिषेक गहलोत से लेकर नगर निगम आयुक्त तक को मामले से अवगत करा दिया था जिस पर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने अपने आश्वासन को फैसले में बदल कर रोड का कार्य शुरू करवाने हेतु निर्देश दे दिए , कलेक्टर ने ठेकेदार से रोड के संबन्ध में ठेकेदार से चर्चा की ठेकेदार ने कलेक्टर से कहा –– 15 जुलाई तक उकाला सीसी फोर लेन का कार्य पूरा कर वा दूंगा ।
अभी तो सड़क का बेस तेयार हो रहा है । पूरी बनने पर निरीक्षण करेंगे सड़क की क्वालिटी अच्छी नहीं पाई गई तो भुगतान रोकने की कार्यवाही करेंगे , ठेकेदार और कंपनी के मालिक को भी बुलवाया था उन्हे सही से कार्य करवाने के लिए निर्देश दिए है ।


