भिण्ड।संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारत तिब्बत सहयोग मंच के मुख्य मार्गदर्शक संस्थापक मा०इंद्रेश कुमार जी के संरक्षण में चल रहे (B.T.S.M) भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग की वर्चुअल राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न हुई।

पवन शर्मा की रिपोर्ट
मुख्य अतिथि विजय शर्मा राष्ट्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में मंच गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी,उसको बड़े ही अच्छे तरीके से मंच के युवा कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने भारत के हित में तिब्ब्त को चीन से मुक्त करना कितना महत्वपूर्ण हैं, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, के साथ-साथ 1962 मे विश्वाशघाति चीन द्वारा धोखे में रख कर हिंदी चीनी भाई-भाई के लुभावने नारे के आड़ में भारत पर चढ़ाई कर हजारों वर्गमील जमीन पर कब्जा कर लिया बताया, जो आज तक उसी के कब्जे में है।
1954 से 2014 तक चीन द्वारा भारत पर 1500 से अधिक बार घुसपैठ किया है।भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन,चीन निर्मित वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार करने का कारण जो लाभ देश को मिलेगा उस पर भी प्रकाश डाला इसके साथ ही संगठन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया ।
मुख्य वक्ता रामकिशोर पंसारी राष्ट्रीय मंत्री ने अपने सारगर्भित भाषण में संगठन,कार्यक्रम एवम मंच के उद्देश्य पर बड़े ही तरीके से एवम सहजता से कार्यकर्ताओं को समझाया और निवेदन किया कि संगठन की नीचे तक मजबूती प्रदान करने हेतु मंच के पदाधिकारी अपने प्रांतों के एक-एक जिले का पालक बन कर आदर्श जिला बनाने का प्रयत्न करें. मंच के कार्यक्रमो का प्रचार-प्रसार प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचाने में सक्रियता बढ़ाए।
विशिष्ट अतिथि श्री अरुण यादव जी ने संगठन की कार्यपद्धति को विस्तृत रूप से समझाते हुए कहा कि कार्यकर्ता को व्यक्तिवादी न बनते हुए संगठनवादी बनकर कार्य करना चाहिये। उन्होंने बैठक की सारगर्भित संगठन पद्ति को समझाया तथा कार्यकर्ता को किस प्रकार से चुनौतियों का सामना करते हुए समाज मे कार्य करना है इस विषय पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उदबोधन में भारत तिब्बत सहयोग मंच के युवा विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार ने संगठन का परिचय दिया व बताया कि किस तरह तिब्बत में तिब्बतियों पर चीनी धर्म अपनाने की साजिश चल रही है। तिब्बती सभ्यता को समाप्त किया जा रहा है। चीन 1962 से व पिछ्ली सरकारो में लगातार भारत की सीमाऔ पर हस्तक्षेप करता आ रहा है परन्तु वर्तमान सरकार द्वारा अब उसे मुहतोड़ जवाब मिलना शुरू हो गया है । आज भारत ही नहीं पुरा विश्व चीन और चीनी समान का बहिष्कार कर रहा है । जो हमारी बहुत बडी जीत हैं । चीन भारतीयों की भावनाओं को आहत कर रहा है। युवा विभाग द्वारा तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति को लेकर भारत के घर घर में जा कर लोगों को जागरुक करने की रणनीति तैयार की जायेगी। और भारत के उन जयचन्द्रो को जो चीन की गोद में बैठे हैं उनको बेनकाब किया जाएगा ।इस बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री अर्पित मुद्गगल ने तथा आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजगौरव सिंह ने किया।इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी हेमराज जिंदल, अमित सिंह महाराष्ट्र, नरेंद्र परमार, हितेश मिश्रा, डॉ आर एस राजू , धीरज शर्मा , अभिषेक सिंह झारखंड, शशांक गुप्ता, डॉ अमितेश शर्मा, हंसराज भारद्वाज, डालचंद जाट, आकाश वर्मा, राजन जैन ।भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रांत अध्यक्ष/ महामंत्रियों में श्री चोम्बे की, श्री बिधान सिल, कुणाल सरकार, मदन पूनिया, भूपिंदर सिंह , राजीव सिंह ग्रेवाल, राहुल भाटी, नितिन गोयल, अजय यादव, सागर जी, अक्षय पाटिल, सौरव देव पांडेय, दीपेंद्र पदम् वरैय्या, आनंद गोपाल पंडित, अमित पलिया, सचिन सक्सेना सहित सभी प्रान्तों के महामंत्रीगन उपस्थित रहे।


