Uncategorized

पुष्पराजगढ़। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस, के बढते दामों से आम जनता परेशान ।

राष्ट्रीय जन न्याय मंच के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण चन्द्रवंशी ने महंगाई कम करने सरकार से की मांग ।

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

पुष्पराजगढ़ – मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला के पुष्पराजगढ़ में लगातार पेट्रोल,डीजल,व रसोई गैंस की बढ़ती महंगाई अब आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई है। जिस तरह से सरकार इस कोविड-19 महामारी संकट के दौर में भी महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम है। वह सरकार की विफलता को भी बताता है। ऐसी दशा में राष्ट्रीय जन न्याय मंच द्गारा म,प्र, में सरकार के विरूद्ध महंगाई कम करने जनता का समर्थन करेगी और सरकार के विरोध में सड़क पर उतरती रहेगी। उक्त बातें अनूपपुर जिले उक्त बाते जो व्यक्ति 50 रूपये की पेट्रोल से दो से तीन अपना आना जाना करता रहा। आज उसे दोगुना पैसा देना पड रहा है और डीजल, पेट्रोल मोटर साईकिलों में भराना भारी पड रही है। यह महंगाई भाजपा सरकार के राज्य में लगातार बढ़ रही है। आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। जिस तरह से आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रही हैं। उसी तरह से आदिवासी जनता अपने क्षेत्र व पूर्णतयः कार्य नही कर पा रहे है और न ही व्यापार कर पा रहे है क्योकि जो पैसे है वो धंधा में लगाएं की पेट्रोल डीजल में लगाए। यह असर सीधा आम जनता पर पड़ रहा है।पेट्रोल की कीमत आज 110 तो डीजल की कीमत 101 जा चुका है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार आम जनता के हित में विकास के कौन से काम कर रही है। करोना संकट के इस दौर में महंगाई पर जो नियंत्रण होना चाहिए वह नियंत्रण होने की जगह बेलागाम होती जा रही है प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इधर रसोई गैस में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसका सीधा असर आम जनताओ पर पड़ रहा है रोजगार के नए अवसर इस सरकार में दूर-दूर तक दिख नहीं रहे हैं और ऊपर से बढ़ती महंगाई से जनता अपने परिवार की बजट को किस तरह से पूरी तरह से कर रही है वह तो किसान ही बता सकता है और महंगाई का असर किस तरह से होती जा रही है यह सरकार ही जानेगी राष्ट्रीय जन न्याय मंच के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण चन्द्रवंशी ने कहा कि महंगाई आज आसमान को छू रही है। मध्यप्रदेश सरकार इस महगाई की ओर कुछ कम नहीं कर रही है। अगर मध्यप्रदेश सरकार अगर इसी तरह चुप्पी साधी रही तो आम जनता के लिए एक बडी मुसीबत बनी रहेगी और आम जनता अपना सही समय से कोई भी कार्य करने से पीछे हटते रहेगी। यह देखते हुए राष्ट्रीय जन न्याय मंच जनता के हित में सरकार को यह अवगत करा रही है की पेट्रोल,डीजल की बढ रही कीमतो में जल्द गिरावट करने की मांग कर रही है और नहीं होती है तो एक साथ कई संगठन मिलकर महगाई को लेकर अंदोल करने को मजबूर होगें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close