रतलाम ग्राम हतनारा में सामूहिक रूप से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,
सभी विभागों ने सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ किया व्रक्षारोपण

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट
ग्राम हतनारा में आज दिनांक 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम के सभी विभागों के बगीचों में निम गिलोई बेल, पीपल , निम , आम , गुलाब आदि को पौधारोपण किया गया जिसमें ग्राम पंचायत भवन ,स्वास्थ्य विभाग ,राजस्व विभाग,बिजली विभाग,शिक्षा विभाग ,जनअभियान परिषद वालेंटियर टीम (प्रस्फुटन समिति) व नगर सुरक्षा समिति सदस्य इन सभी विभागों से ये रहे मौजूद ।
सरपंच भागीरथ जी पाटीदार सुनीता चावड़ा पीयूष जैन कांतिलाल जी राठौड़ लाल बा ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राहुल माली तथा एएनएम श्रीमती निर्मला,लाईन मेन श्याम लाल जी अर्जुन सिंह कालू गुजराती , ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष लोकेंद्र पाटीदार वालेंटियर व सचिव भीमसिंह सिसौदिया वालेंटियर ,शैलेन्द्र सिंह रितेश चावड़ा जितेंद्र सिंह संजय देवड़ा व सभी ग्रामीण जनो का सहयोग रहा ।।


