ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड पुलिस ने तथाकथित फर्जी जज पकड़ा फर्जी जज का नाम दीपक भदौरिया निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश मुखबिर की सूचना पर भिंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिण्ड पुलिस ने तथाकथित फर्जी जज पकड़ा फर्जी जज का नाम दीपक भदौरिया निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश मुखबिर की सूचना पर भिंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Rohit Kumar Ojha

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड पुलिस ने तथाकथित फर्जी जज पकड़ा फर्जी जज का नाम दीपक भदौरिया निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश मुखबिर की सूचना पर भिंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिण्ड जिला पुलिस ने एक।ऐसे युवक को पकड़ा है जो अपने आपको जज बताता है घूम रहा था। इस फर्जी जज के घर के बाहर भी न्यायाधीश के नाम से नेम प्लेट लगी हुई थी। इसके पास से पुलिस ने जज लिखे विजिटिंग कार्ड, गाड़ी पर जज लिखी हुई प्लेट एवं अन्य सामग्री जप्त की है। यह युवक ना केवल अन्य लोगों को गुमराह कर रहा था बल्कि इसने अपने माता-पिता, पत्नी को भी यही बताया हुआ था कि वह जज बन गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने फर्जी जज को पकड़ा है।
दरअसल भिंड जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक भिंड में जज बनकर घूम रहा है। जबकि उसका चयन कहीं भी न्यायाधीश की पोस्ट पर नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा एवं सीएसपी आनंद राय को इस बात की तस्दीक करने के लिए जिम्मा सौंपा गया। डीएसपी ने जांच में पाया कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला दीपक सिंह भदौरिया वास्तव में न्यायाधीश के नाम का फर्जी तरीके से उपयोग कर रहा था। ना ही उसका कहीं सिलेक्शन हुआ था और ना ही भिंड जिले में न्यायाधीशों की सूची में कहीं उसका नाम था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्होंने इस युवक को पकड़ा है। युवक ने अपने घर पर माता-पिता, पत्नी एवं दो बच्चियों को यही बता रखा था कि उसका चयन न्यायाधीश की पोस्ट पर एक साल पहले हो चुका है। जबकि दीपक सोलंकी नामक युवक का चयन न्यायाधीश की पोस्ट पर हुआ था और उसी को इसने अपना चयन बता कर घर वालों को भी गुमराह किया। उसने भिंड में स्वतंत्र नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी न्यायाधीश लिखवा रखा था। जबकि कार पर लगी प्लेट पर भी न्यायाधीश लिखा हुआ था। इसके साथ ही इसके पास से न्यायाधीश का विजिटिंग कार्ड भी पुलिस को बरामद हुआ है, यही नहीं मोबाइल में फोटो खींचा हुआ एक हस्तलिखित एप्लीकेशन भी मिला है जिसमें जिला जज को छुट्टी के लिए आवेदन लिखा हुआ है। पुलिस ने फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश पद का दुरुपयोग कर यह लोगों को ठगने का काम भी करता था। टोल टैक्स पर पद का दुरुपयोग कर गाड़ी निकालता था। इसके साथ ही अन्य ठगी की वारदात भी पुलिस के संज्ञान में आई हैं। पुलिस फिलहाल इसकी तस्दीक कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close