ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम-नवम्बर से आदिवासियों के घर-घर पहुंचेगा राशन , जनजाति गौरव दिवस भी मनाएगें

भाजपा के अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा नवम्बर से आदिवासियों के घर-घर पहुंचेगा राशन 

 पवन सोलंकी  की रिपोर्ट

नवम्बर से आदिवासियों के घर-घर पहुंचेगा राशन , जनजाति गौरव दिवस भी मनाएगें

भाजपा के अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा प्रदेश सरकार 1 नवंबर से 89 जनजातीय ब्लॉक में हर घर में राशन पंहुचाएगी। आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़कर अनाज के दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने मंगलवार को सर्किट हाऊस पर प्रेसवार्ता में ये बात कही। मईड़ा ने कहा जबलपूर में अजजा वर्ग के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक घोषणाए की है जो जनजाति वर्ग के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। मईड़ा ने अजजा मोर्चे के पूर्व मंत्री मोतीलाल निनामा एवं प्रदेश सहमीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा ,राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह की जैसे वीर सपूत के सम्मान को बढ़ाने का काम किया। सीएम ने 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस में मनाया जाने का ऐलान किया है। ये संपूर्ण जनजाति समाज के साथ सर्वहारा समाज के लिए गौरव का विषय है। इसके अलावा 1 नवंबर से 89 जनजातीय ब्लॉक में हर घर में राशन पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़कर अनाज के दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उनके वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा और हर घर में राशन पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close