ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

प्रशासन की कार्यवाही को नजरअंदाज करने वाले लोगों को भेजा जेल

प्रशासन की कार्यवाही को नजरअंदाज करने वाले लोगों को भेजा जेल
By Rohit Kumar Ojha
देपालपुर से  विशाल चांदना की रिपोर्ट
प्रशासन की कार्यवाही को नजरअंदाज करने वाले लोगों को भेजा जेल
देपालपुर। दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए प्रशासन व पुलिस दोनों एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना की चेन तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। विगत दिनों से आज की कार्रवाई सबसे बड़ी कारवाही मानी जा रही है कि देपालपुर थाना अंतर्गत 17 लोगों को, बेटमा थाना अंतर्गत 16 लोगों को तथा गौतमपुरा थाना अंतर्गत 8 लोगों को जनता कर्फ्यू के उल्लंघन पर धारा 151 के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की गई। 41 लोगों की जेल भेजने के पूर्व कोरोना की जांच करवाई गई तो इनमें से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें कोविड आइसोलेशन सेंटर देपालपुर में भर्ती करवाया गया तथा शेष बचे 38 लोगों को तकीपूरा उप जेल में दाखिल किया गया। शनिवार को एडिशनल एसपी पुनीत गहलोत द्वारा देपालपुर अनुभाग के तीनों थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के दौरान इन लोगों को उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था जिन्हें देर शाम तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह के न्यायालय ने धारा 151 के तहत जेल भेज दिया। देपालपुर से पकड़े गए अधिकतर लोगों में देपालपुर नगर के लोग थे जो अभी तक पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही को नजरअंदाज कर जनता कर्फ्यू का मखोल उड़ाने में भी पीछे नहीं हट रहे थे आज उन लोगों को पुलिस व प्रशासन का संदेश दीया की प्रशासन जनता कर्फ्यू का पालन करवाने और कोरोना की चेन तोड़ने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close