ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम  मकान के विवाद को लेकर सुनारी काम करने वाले युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, चांदी की चेन और अंगूठी छीनी

रतलाम  मकान के विवाद को लेकर सुनारी काम करने वाले युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, चांदी की चेन और अंगूठी छीनी
By Rohit Kumar Ojha
रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम  मकान के विवाद को लेकर सुनारी काम करने वाले युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, चांदी की चेन और अंगूठी छीनी
शहर में कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। बीती रात कुछ बदमाशों ने घर के बाहर घूम रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए युवक की चांदी की चेन और अंगूठी लेकर भाग गए। घायल के परिजनों ने युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझाखली निवासी जहुर पिता अब्दुल अहमद रात्रि में खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान 5 बदमाशों ने जहुर पर हमला बोल दिया। जहुर कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाशों ने उस पर चाकू से कई जानलेवा हमले कर दिए।इस दौरान पेट में चाकू लगने से जहुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच बदमाशों ने उसके गले की चांदी की चेन और अंगूठी छीन ली और भाग गए। घर के बाहर शोर-शराबा सुनकर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में घायल जहुर को जिला अस्पताल पहुंचाया।हमले का कारण बताते हुए घायल जहूर ने बताया कि पिछले महीने से उसके मकान का विवाद चल रहा था जिसके बाद कोर्ट द्वारा उसे स्टे भी मिल चुका था। जिसके बाद भी उसके साथ हमला करने वाले बदमाशों द्वारा पूर्व में भी विवाद किया गया था। जहुर हमले में शामिल क्षेत्र के मुलशी, अनवर ,कबाड़ी और शाहनवाज समेत पांच लोगों के होने की जानकारी दी है। हमले घायल जहुर सुनारी काम करता है। फ़िलहाल घायल जहुर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close