ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा
चौराहे पर संदेश लिखकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

दिनांक – 23/04/2021
लोकेशन- चाचौड़ा जिला गुना मध्य प्रदेश
संवाददाता- रिंकू विश्वकर्मा
चांचौडा़-बीनागंज नगर परिषद द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के मुख्य चौराहे पर कोरोना से बचाव संबंधी स्लोगन ऑयल पेंट से सड़क पर लिखवाए गए हैं। यह स्लोगन लोगों की जागरूकता के लिए अच्छा प्रभाव छोड़ रहे हैं।
नगर पालिका परिषद द्वारा ”दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी”, ”मास्क अवश्य लगाएं”, ”जान है तो जहान है”, ”दवाई भी कड़ाई भी”, ”कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं”, इस प्रकार के जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाए गए हैं। चौराहे पर फैला सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा है कि स्लोगन पढ़कर लोग जा तो रहे हैं, किंतु दोबारा अपने घरों से नही निकल रहे हैं।


