मध्यप्रदेश

नरवर।मानव सेवा माधव सेवा सराहनीय पहल,सांसो के लिए सरकारी शिक्षक साकेत ने सोशल साइट से 48 घंटे में जुटाए 2 लाख 98 हजार रुपये,

इस राशि से पिछोर व खनियाधाना में दिए 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पहले भी करते रहे हैं सामाजिक सरोकार के कार्य

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

समाज में शिक्षक को भाग्यविधाता, राष्ट्र निर्माता से लेकर अज्ञानता के अंधकार को मिटाने वाले की संज्ञा दी जाती रही है लेकिन शिक्षक का सामाजिक दायित्व भी कम नहीं है बस जरूरत इस दायित्व को निभाने की है। शिवपुरी जिले के पिछोर के एक छोटे से गांव करार खेड़ा में रहने वाले और सरकारी शिक्षक साकेत पुरोहित अपने सामाजिक दायित्वों को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं।कोरोना संकट के बीच जब पिछोर खनियाधाना में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुचारू व्यवस्था की दरकार महसूस की तो साकेत पुरोहित शिक्षक ने व्यवस्था को कोसने और बातें करने के बजाय प्रयास करने का रास्ता चुना। उन्हें लगा कि सिर्फ माध्यम बनकर मदद जुटाई जा सकती है इस सकारात्मक सोच के साथ सरकारी शिक्षक साकेत ने अपने क्षेत्र के लोगों की सांसो के लिए सोशल साइट के माध्यम बनाया और लेखनी का सहारा लेकर प्रेरित करने वाली पोस्ट डाल कर अभियान शुरू किया, नतीजा यह रहा कि महज 48 घंटे में ही संवेदनशील साकेत की आवाज पर पिछोर खनियाधाना के लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं और अब तक ₹298620 संग्रहित भी हो गए। इस राशि से पिछोर खनियाधाना में 4 कंसंट्रेटर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामग्री खरीदी गई। साकेत बताते हैं कि उन्हें यह प्रेरणा शिवपुरी के मदद बैंक के सेवादार बृजेश तोमर से मिली है फिलहाल इस सरकारी शिक्षक के द्वारा समाज की सांसो के लिए किए गए सार्थक प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है।
साकेत की इस मुहिम में सुशील शर्मा, कीर्ति सिंह ठाकुर, निक्की लिटोरिया, हिरदेश पाठक, सत्यम शर्मा, निधि भट्ट, चंद्रशेखर पुरोहित, प्रियंका सिंघई, उमेश नामदेव, आरती झा, विवेक कटारे भारत त्रिपाठी, अजय झा, सत्येंद्र चौहान आदि ने सहयोग किया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close