ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम-विधायक ने पुछा मंत्रीजी कोरोना से मौत के आंकड़े क्यों छुपाए जा रहे है ? – सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रभारी मंत्री से बैठक में किए तीखे सवाल

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

कोरोना की दूसरी लहर में रतलाम जिले के गांव और शहर में करीब 12सौ से भी अधिक लोगों की मौत के आंकड़े हैं। सरकार क्यों केवल 365 लोगों की ही मौत का आंकड़ा बता रही है। जनप्रतिनिधियों को भी मृत्यु के आधिकारिक आंकड़े नहीं दिये जा रहे हैं। मौत के आंकड़े छुपाकर क्या साबित करना चाहते हैं? जब तक सच्चाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक सुधार कैसे लाया जा सकता है।
सरकार जनता के साथ, खासकर उन परिवारों के साथ अन्याय कर रही है जिन्होंने कोरोना की इस विभीषिका को झेला है। यह सवाल सैलाना विधायक एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने गुरुवार को जिला विकास समिति एवं क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया से पूछे। श्री गेहलोत ने पूछा कि सरकार बाजना और सैलाना में आॅक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा कर रही है। पंरतु सैलाना और बाजना में अब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। मात्र एक एनेस्थेटिक के भरोसे हजारों आदिवासी और अन्य लोगों का ईलाज छोड़ दिया गया है। ढ़ाई घंटे पहले एजेंडा देकर कैसे समीक्षा होगी ? श्री गेहलोत ने बैठक में इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि प्रभारी मंत्री द्वारा ली जानी वाली बैठक गुरुवार दोपहर 12.30 बजे तय की गई। इसमें शामिल होने वाले विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सुबह 10 बजे मोबाइल पर पीडीएफ डालकर एजेंडा दिया गया। मात्र ढ़ाई घंटे में कोई भी विधायक या जनप्रतिनिधि कैसे एजेंडे को पढ़कर एन वक्त पर विकास को लेकर समीक्षा के लिए प्रस्ताव, सवाल या सुझाव रख सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एवं उसके नुमाइंदे विकास बैठक के नाम पर केवल औपचारिकता करके जनता और नेताओं दोनों के साथ छल कर रहे है। सरकार ने तो विकास को लेकर गंभीर है और न ही जनता की समस्या से उन्हें सरोकार है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close