Madhya Pradeshताजा ख़बरें

MP GIS : पहले दिन 22.5 लाख करोड़ रुपये के आए निवेश प्रस्ताव, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर ने मचाई धूम

MP GIS First Day Rs 22.50 Lakh Crores Investment Proposals: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ देश-विदेश से उद्योग जगत के प्रमुख नेता शामिल हुए। पहले दिन समिट को शानदार सफलता मिली, जिसमें राज्य को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए और कई MoU साइन किए गए। इस निवेश से मध्य प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 नए रोजगार सृजित होंगे।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भारी निवेश

समिट के पहले दिन रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव आया, जिसके चलते 1,46,592 नए रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, DIPIP (डीआईपीआईपी) में 4,94,314 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 3,04,775 नए रोजगार मिलेंगे। शहरी विकास और आवास के क्षेत्र में 1,97,597 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ 2,31,376 नए रोजगार की संभावना बन रही है।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और MoU साइन

समिट के पहले दिन टूरिज्म सेक्टर में 64,850 करोड़ रुपये का निवेश आया, जिससे 1,23,799 लोगों को रोजगार मिलेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 64,174 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 1,83,144 नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, NHAI के साथ एक लाख करोड़ रुपये का MoU साइन हुआ, जिसके तहत 4010 किमी सड़क परियोजना पर काम किया जाएगा।

अडाणी ग्रुप का बड़ा निवेश

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सात कंपनियों ने राज्य के साथ 3 लाख 71 हजार 200 करोड़ रुपये का MoU साइन किया। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने समिट में घोषणा की कि उनकी कंपनी ने मध्य प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है और आने वाले वर्षों में राज्य में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है। इस निवेश से सीमेंट, खनन और ऊर्जा क्षेत्र में विकास होगा और 2030 तक 1 लाख 20 हजार नए रोजगार उत्पन्न होंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close