Uncategorizedताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः

ब्यूरो रिपोर्ट

 

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः

गढाकोटा नगर के गोरेलाल कांप्लेक्स मैं आज गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें शिष्यों द्वारा अपने पूज्य गुरुदेव राजेंद्र दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर अपने गुरु का आशीर्वाद लिया व गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को होता है। आज के दिन लोग मंदिरों में देवों के गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। वेदों का ज्ञान देने वाले और पुराणों के रचनाकार महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन इस तिथि को ही पड़ता है। मानव जाति के कल्याण और ज्ञान के लिए उनके योगदान को देखते हुए उनकी जयंती को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंंती के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनों की पूजा की जाती है, जीवन को एक नई दिशा देने के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर आप भी अपने गुरुजनों को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजकर उनका आशीर्वाद लिया ।जिसमें पलक मेडिकल स्टोर के संचालक मुकेश चतुर्वेदी वीरू दुबे अजय मिश्रा सुरेंद्र मिश्रा सतीश तिवारी और पूज्य गुरुदेव राजेंद्र दास जी महाराज के पूरे शिष्य मंडल शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close