मध्यप्रदेश
रतलाम: सैलाना को इप्का ने 05 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर प्रदान किए*

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
सैलाना एवम् गामीण क्षेत्र के भर्ती कोविड़ मरीजों के ऑक्सीजन पूर्ति हेतु सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के आग्रह पर प्रतिष्ठित उद्योग इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड, ने 10 लीटर क्षमता के 5 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर प्रदान किए.
सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सैलाना विधायक की उपस्थिति में बीएमओ शैलेष डांगी को इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेन्ट दिनेश सियाल ने प्रदान किये।इस अवसर पर इप्का के प्रशासनिक मेनेजर विक्रम कोठारी व स्टोर कीपर गोपाल पाठक एवं बी.ई.ई. कैलाश यादव के साथ वरिष्ठ समाज सेवी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।विधायक हर्षविजय गेहलोत ने इप्का के इस मानवीय सहायता के लिये इप्का प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।


