रतलाम । दौरा बीच मे छोड़ दिल्ली रवाना होंगे सिंधिया, मंत्री पद की लेंगे शपथ।

नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई है । दिल्ली में सियासी हलचल बढीं हुईं है और माना जा रहा है कि जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है उन्हें इस बावत संदेश दे दिया गया है और उनसे आज देर रात तक ही राजधानी पहुंचने को कहा गया है ।
रतलाम – कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरकर एक बार फिर से एमपी में भाजपा की सरकार बनवाने का इनाम मिलना तय माना जा रहा है।जब से सिंधिया भाजपा में शामिल हुए है तभी से माना जा रहा था कि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शरीक होंगे ही । वे डॉ मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में रह चुके है । हालांकि एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उनको मंत्री न बनाये जाने से उनके समर्थक निराश थे ।
माना जा रहा था कि छह जुलाई को मोदी अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल करेंगे। लेकिन अब यह एक दो दिन बाद होगा। यह बुधवार या गुरुवार को संभावित है । मंत्री परिषद का फोकस यूपी तथा उन राज्यो पर रहेगा जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होना है ।
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते तीन दिन से मालवा क्षेत्र के दौरे पर थे लेकिन आज सुबह पार्टी हाईकमान से उन्हें संदेश मिला कि वे शाम तक दिल्ली पहुंच जाएं। इसीलिए उन्होंने अपना दौरा बीच में ही छोड़ने का तय किया । अब वे दोपहर में इंदौर से विमान द्वारा दिल्ली रवाना हो जाएंगे। माना जा रहा है कि उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अथवा सीधे केबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है ।
गहलोत हो सकते है बाहर
अभी सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावर चन्द्र गहलौत ने मंत्रिमंडल से हटने के लिए पीएम से आग्रह किया है इसलिए माना जा रहा है कि यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा है । हो सकता है कि उन्हें ड्राप किया जाएगा। उनकी जगह जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है ।



