अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम । रंगदारी नहीं देने पर जावरा रोड पर बदमाशों ने युवक की सड़क पर की पिटाई।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

 

रतलाम – सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ बदमाश एक युवक को बीच सड़क पर पीटते हुए दिख रहे हैं। गुंडागर्दी की यह घटना स्टेशन रोड थाने के जावरा रोड क्षेत्र की है। सोमवार दोपहर लोकेश जायसवाल नाम के युवक की मोहित राठौर सुनील और गोलू नाम के बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। हमला करने वाले बदमाश युवक से हफ्ता वसूली करने पहुंचे थे। जहां रुपए नहीं देने पर इन बदमाशोंं ने डंडे से लोकेश जायसवाल की बीच सड़़क पिटाई कर दी। हमला करने के बाद यह बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
पीड़ित युवक ने मारपीट की शिकायत स्टेशन रोड थाने में दर्ज करवाई। इस पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 3 नामजद और अन्य आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले मोहित राठौर, सुनील, गोलू अंडा और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close