अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम । 10 लाख रूपये से अधिक की अवैध शराब लेकर जा रहा लोडिंग वाहन पलटा ,आरोपी चालक फ़रार ।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम जिले में पुलिस चेकिंग पॉइंट से कुछ ही दूरी पर 10 लाख रूपये से अधिक की अवैध शराब लेकर जा लोडिंग वाहन पलट गया। इस दौरान वाहन चालक व उसके अन्य साथी मौके से फ़रार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और उसमे रखी शराब को जब्त करने की कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मानखेड़ा चौराहे पर बीती रात चेकिंग पॉइंट से कुछ ही दुरी पर अवैध शराब लेकर जा रहा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 44 जीए 0886 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक और उसका साथी फ़रार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और उसमे रखी शराब को जब्ती की कार्यवाही की। पुलिस द्वारा जब्त की शराब की कीमत 10,34200/-रु बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close