पुष्पराजगंज (अनूपपुर )|आटो टेक्सीयों में बेधडक ओव्हरलोड सवारी ढो रहे सवारी पुलिस प्रशासन मौन |

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट।
राजेन्द्रग्राम। एसडीओपी बंगला के सामने से आटो,टेक्सीयों में ठूस ठूस कर सवारी बैठाकर लाते ले जाते है,जबकि इन दिनों कोरोना अपदा से थोडी राहत तो मिली है किन्तु कोरोना जैसे महामारी को आटो चालक बुलावा दे रहे है जबकि राजेन्द्रग्राम पुलिस मौन बनकर दर्शक बना हुआ हुआ है। जबकि अनूपपुर जिले के कलेक्टर द्गारा निर्देशित जारी किया गया है कि कोरोना बिपदा काल में ड्राईवर सहित आटो में कुल तीन सवारी ही बैठाने की अनुमति दी गई है किन्तु राजेन्द्रग्राम से जरही जाने वाले मार्ग में देखा जाए तो ठूस ठूसकर सवारी बैठाकर ढो रहे है। जबकि एसडीओपी बंगला से लगी हुई है। और रात दिन यहां से गुजरते है और इन पर नजर नहीं डालते है जिससे आटो चालको का हौसला बुलंद होती जा रही है और तीन सवारी वाहन में ठूस ठूस कर बैठाकर सवारी ले जाते है ।शासन प्रशासन के नियमो का उडा रहे धज्जिया|आटो चालको के लिए राजेन्द्रग्राम पुलिस मुखदर्शक बनकर नकामी का रास्ता देख रहा है। जिससे आए दिन सडक हादसा होती है और गरीबों का जीवन लीला समाप्त होती जा रही है।कई ओव्हरलोड वाहन गाय बैल की तरह पीकप,आटो,तूफान,बैन जैसे छोटी में ठूस ठूस कर सवारी बैठाकर थाना के सामने से गुजर जाते है किन्तु राजेन्द्रग्राम पुलिस आंख मूंद कर तमासा देखती रहती है। और आटो चालक ऐ नहीं सोचते है कि हमारे साथ कब कहां कौनसी घटना हो जाए यह सब समय ही बताता है। जो आए दिन ओव्हरलोड सवारी बैठाकर लाते ले जाते है और काल के गाल का इंतजार करते है, और राजेन्द्रग्राम पुलिस की नकाबी के कारण इनकी हौसला बुलंद होती जा रही है जो इन्हे नियम बिरूद्ध चलाने का आदेश दे रखे है। जिससे कार्यवाही करने से पीछे हट रहे है।


