बीना।आजादी दिवस पर सम्मान समारोह कोरोना गाइडलाइन का पालन कर किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित
पत्रकार कल्याण परिषद ने किया डॉक्टर,पुलिस प्रशासन का कोरोना योद्धाओ के रूप में सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज़
बीना प्रेस आजादी दिवस पर पत्रकारों के देश के सबसे बड़े संगठन पत्रकार कल्याण परिषद बीना इकाई द्वारा 3 मई प्रेस आजादी दिवस पर बीना में स्थानीय डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना योद्धा मानते हुए उनका सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सर्वोदय चौराहे पर कोरोणा गाइडलाइन का पालन करते हुए पत्रकार कल्याण परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन के निर्देशन में बीना इकाई अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा कोरोना योद्धाओं को पुष्प हार शॉल एवं श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया।
कोरोना काल के इस विषम परिस्थिति में पुलिस प्रशासन के अधिकारी और डॉक्टर जिस तरह से सड़कों पर आकर लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उसे देखते हुए पत्रकार कल्याण परिषद ने यह निर्णय लिया था कि 3 मई प्रेस आजादी दिवस को कोरोना योद्धा के रूप में इन लोगों का सम्मान किया जाए इसी तारतम्य में सर्वोदय चौराहे पर पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा शासकीय चिकित्सक वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर अवतार यादव, डॉ वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल, प्राइवेट चिकित्सक डॉ श्रीमती जयश्री साहू डॉ पी डी साहू थाना प्रभारी कमल निगवाल ,
महिला सब इंस्पेक्टर प्रतिमा मिश्रा आरक्षक साधना उपाध्याय आरक्षक दीपक शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव दिवाकर विश्वकर्मा ने सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन प्रदेश महासचिव दिवाकर विश्वकर्मा संभागीय संयुक्त सचिव नीरज राय बीना इकाई अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ सदस्य गणों में राकेश सेन नारायण चौधरी प्रवीण श्रीवास्तव राजेश बबेले अतुल गुप्ता लीलाधर अहिरवार डॉक्टर अवधेश गौतम अविनाश श्रीवास्तव लक्ष्मण सिंह राजपूत प्रशांत विश्वकर्मा मयंक दीक्षित धर्मेंद्र राजपूत आदि सहित परिषद के पत्रकार साथी शामिल हुए।


