राममंदिर क्रिकेट प्रतियोगिता में कंजई बनी विजेता खमरिया बनी उपविजेता :युवानेता ने विजेता उपविजेता टीम को किया पुरस्कार वितरण

राममंदिर क्रिकेट प्रतियोगिता में कंजई विजेता खमरिया बनी उपविजेता
युवानेता ने विजेता उपविजेता टीम को किया पुरस्कार वितरण
गोटेगांव समीपवर्ती ग्राम कंजई में राममंदिर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता समापन के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे युवानेता मणिनागेंद्रसिंह पटेल मोनूभैया का पुष्पहारो से कमेटी सदस्यो एवं ग्रामवासियों के द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किए जाने के
पश्चात बुधवार को फाइनल मैच कंजई और खमरिया के बीच खेला गया जिसमें कंजई टीम के खिलाड़ियों ने ट्रांस जीतते हुए श्यामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 181 रन बनाकर प्रतिद्वंदी खमरियाटीम को 182 रन बनाने का लक्ष्य दिया खमरिया टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में 16 ओवर में 176 रन बनाकर ऑलआउट हो जाने पर कंजई टीम द्वारा शानदार विजय हासिल किए जाने पर विकास वैद्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिए जाने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा युवानेता मणिनागेन्द्रसिंह मोनू पटेल ने विजेताटीम एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए दोनों टीम के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहाकि राममंदिर क्रिकेट क्लब द्वारा ग्राउंड पर मैच का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को नया मंच देकर खिलाड़ियों को उत्साहित करने हेतु उन्हें खेलने का नया आयाम प्रदानकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है इस अवसर पर पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार महेंद्र नागेश मंडल अध्यक्ष अभिषेक पटेल निधानसिंह पटेल द्वारका पटेल महेंद्र पटेल नीरज पाराशर नितिन पाराशर लकी बैघ किशन बैघ चंद्रकांत उपाध्याय मयंक चौबे राकेश पटेल श्याम ठाकुर रिंकू पटेल सहित कंजई खमरिया सहित अन्य ग्रामों के ग्रामवासी अनेक जनप्रतिनिधि क्रिकेट कमेटी सदस्य खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
सीताराम रजक की रिपोर्ट


