देशमध्यप्रदेश

रतलाम का सैनिक सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद, 24 मई को सुबह आएगी पार्थिव देह

2008 में हुआ था भारतीय सेना में चयन, शनिवार शाम को वाहन की सफाई के दौरान हुआ विस्फोट

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई को रात तक इंदौर वहां से अल सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। जवान की शहादत की खबर आते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

शहीद का नाम कन्हैयालाल पिता विक्रम जाट और उम्र महज 32 साल है। कन्हैयालाल का 2008 में भारतीय सेना में चयन हुआ था। शनिवार शाम को वे सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सेना के वाहन की सफाई कर रहे थे। तभी वाहन में विस्फोट होगया और कन्हैयालाल मौके पर ही शहीद हो गए। घटना की जानकारी रात करीब दस बजे सेना के माध्यम से कन्हैयालाल के भाई बलराम जाट को मिली। जैसे ही यह बात गांव सहित नामली क्षेत्र में फैली, लोग गमगीन हो गए।बलराम जाट के अऩुसार भाई कन्हैयालाल की पार्थिव देह 23 मई रात करीब 10 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद वहां से रतलाम होते हुए 24 मई को सुबह तक गुणावद पहुंचेगी। कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार 24 मई को होगा। बलराम के अनुसार कन्हैयालाल का विवाह सेना में चयन के बाद गांव में ही हुआ था। उनकी दो बेटियां आराध्या (6 वर्ष) और आरोही (3 वर्ष) हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close