रिश्वतखोर बाबू को लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार, जीपीएफ की 1 लाख रुपये की राशि निकालने के एवज में भृत्य से ले रहा था 7 हजार रुपये की रिश्वत

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
पशुपालन विभाग के उपसंचालक कार्यालय में पदस्थ बाबू राकेश यादव को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने 6500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। बाबू अपने ही विभाग के भृत्य से जीपीएफ के पैसे निकालने के एवज यह राशि मांग रहा था। लोकायुक्त ग्वालियर टीम ने गुरुवार करीब 12 बजे के आसपास यह कार्रवाई की गई। इस दौरान उन्होंने यहां के बाबू को 6500 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पशुपालन विभाग विभाग के फरदाई स्थित गर्वधान केन्द्र में पदस्थ भृत्य हरिओम रघुवंशी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उनके विभाग का बाबू जीपीएफ के 1 लाख रुपये निकालने के एवज में उनसे 7000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसी शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बाबू राकेश यादव को ट्रैप करने की योजना बनाई और गुरुवार को जैसे ही हरिओम रघुवंशी ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक कार्यालय के बाहर एक चाय की होटल पर उसे रिश्वत के 6500 रुपये दिए लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम टी आई बृजमोहन सिंह नरवरिया, टीआई कबिंद सिंह चौहान, आरक्षक बलबीर, बिसम्बर, सुरेन्द्र, अंकित सहित हेमन्द्र शर्मा शामिल रहे।


