ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रोटरी क्लब के तत्वाधान में कैंसर जांच एवं रोकथाम शिविर का आयोजन

मनोज राय दिवाकर न्यूज

जरुवाखेड़ा

रोटरी क्लब सागर एवं जरुआखेड़ा के तत्वाधान में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरूआखेड़ा में रविवार के दिन कैंसर की निशुल्क जांच एवं रोकथाम की जानकारी शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 महिलाओं की जांच हुई जिनमें 3 महिलाएं कैंसर से संक्रमित पाई गई जिन्हें सागर आने के लिए कहा गया शिविर में संपूर्ण जांच एवं रोकथाम की सलाह निशुल्क दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमति अभिलाषा राकेश यादव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल सैनी रोटरी क्लब सचिव वीनू राणा ने की।शिविर मे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीना गिडियन , डॉ निधि मिश्रा डॉ ननकी नायक डॉ सरोज भूरिया डॉ मोनिका सिंह डॉ मुकेश आर्य एवं पूरी टीम ने महिलाओं को होने वाली कैंसर जैसी बीमारियों की संपूर्ण जानकारी एवं उसके रोकथाम की सलाह दी एवं कैंसर की निशुल्क जांच की गई।कार्यकरण मे जरूआखेड़ा रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र चौबे कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावत सचिव राम जी साही देवेन्द्र ठाकुर,डॉक्टर जे एस ठाकुर पत्रकार शिवशंकर कटारे आनंद चौबे मनोज राय जितेन्द्र यादव महेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव राधामोहन चौबे सत्यम यादव,रिंकू तिवारी मुकेश तिवारी आदर्श यादव चीनू सोनी सहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष सम्मिलित हुये। शिविर में आभार व्यक्त करते हुए ग्राम की सरपंच अभिलाषा राकेश यादव ने बाहर से पधारे समस्त डॉक्टरों का आभार माना एवं रोटरी क्लब को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि रोटरी क्लब के माध्यम से इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से ग्राम की महिलाओं और आम जन समूह को बहुत लाभ मिले रहा है। रोटरी क्लब के माध्यम से अमित दुबे एवं पटवारी श्रीकांत नामदेव के द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आम जनमानस को एक एक पंखा दान में दिया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close