उत्तरप्रदेश

लखनऊ कोरोना मरीजों के परिजनों की भी ऐसी सेवा जिसे देख- सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का किया अवलोकन*

लखनऊ से निखिल विश्वकर्मा की रिपोर्ट

-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में अग्रवाल समाज द्वारा संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के द्वारा की जा रही है सेवा निसंदेह प्रशंसनीय, वंदनीय एवं अनुकरणीय है।
उल्लेखनीय है कि अग्रवाल समाज द्वारा पिछले एक पखवाड़े से निशुल्क मारवाड़ी भोजन की व्यवस्था कोरोना से पीड़ित व्यक्ति या उनके तीमारदारों के लिए अग्रवाल समाज के सहयोग से कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। मारवाड़ी भोजन की थालियों का वितरण अग्रवाल समाज के लोगों के द्वारा जिसमें अमित , सचिन कंछल, दिनेश टेकरीवाल, गोपाल अग्रवाल आदि लोगों द्वारा शहर के प्रमुख अस्पतालों में भोजन शुद्ध शाकाहारी है बगैर प्याज लहसुन के एवं शुद्ध देसी घी से निर्मित है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए लगभग 1200 सौ थालियां प्रतिदिन तैयार की जाती है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन श्री अनिल अग्रवाल, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री भारत भूषण गुप्ता, श्री लोकराम अग्रवाल, सुनील, अभिषेक, एकता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
Close
Close