ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

केरल विधानसभा चुनाव के साथ ही होगा मलप्पुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान :CEC सुनील अरोड़ा

तिरुवनंतपुरम में आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि केरल विधानसभा चुनाव के साथ-साथ मलप्पुरम संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चुनाव आयोग की टीम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे हुए हैं। यही पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केरल विधानसभा चुनाव के साथ मलप्पुरम संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरल के मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र से 2019 में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पीके कुन्हालिकुट्टी सांसद चुने गए थे। पीके कुन्हालिकुट्टी ने तीन फरवरी को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पीके कुन्हालिकुट्टी ने इस साल होने विधानसभा चुनाव में काम करने की बात कहते हुए सासंद पदे से इस्तीफा दिया।

जल्द होगी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 1 जून 2021 को समाप्त हो रहा है। केरल के अलावा देश के चार और राज्यों में भी मई-जून में विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।

जिनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी राज्य शामिल हैं। यानी इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं मल्लपुरम का लोकसभा चुनाव भी इसी के साथ होना है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close