ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
लोगों का जीवन बचाने जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में निकलें
By Rohit Kumar Ojha
देपालपुर इंदौर से विशाल चांदना की रिपोर्ट
लोगों का जीवन बचाने जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में निकलें
देपालपुर। हम ग्राम नेवरी, चटवाड़ा, सगड़ोद, चांदेर, बनेड़िया, शाहपुरा, खड़ोतिया इस तड़प और जुनून के साथ आए हैं कि कोरोना संक्रमण समाप्त करना हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए। कोरोना संक्रमण को अकेला जनप्रतिनिधि दूर नहीं कर सकता , यह कार्य जन – मानस के सहयोग के बिना संभव नहीं है । आज हम सब को राजनैतिक और वैचारिक मतभेद भुलाकर कोरोना संक्रमण के विरुद्ध कार्य करने की आवश्यकता है । जन – प्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को समझाएं , लोगों का जीवन बचाने के लिए निकलें। उक्त बातें शनिवार को देपालपुर विधायक विशाल पटेल तथा पूर्व विधायक मनोज पटेल ने विभिन्न गांव में दौरे के दौरान कहीं। बता दें कि कोरोना की इस महामारी ने सियासी बर्फ पिघलाने का काम शुरू कर दिया है । इसकी शुरुआत देपालपुर विधानसभा से हो रही है , जहां वर्तमान और पूर्व विधायक शनिवार को एक साथ पांच गांव के दौरे पर निकलें हैं । इसका ऐलान दोनों हारे जीते विधायकों ने एक साथ किया है । यह पहला मौका है जब भाजपा और कांग्रेस प्रशासनिक अमले के साथ इलाके में नजर आएगी । विधायक विशाल पटेल और पूर्व विधायक मनोज पटेल देपालपुर से सटे हुए उन गांव का दौरा करेंगे जहां कोरोना का अत्यधिक संक्रमण है । देपालपुर विधानसभा से एक मिसाल पेश हुई है, जहां अगले एक हफ्ते तक हर दिन हारे और जीते विधायक एक ही गाड़ी में सवार होकर विधानसभा के अलग – अलग इलाकों का दौरा करेंगे पहली खेब में जिन गांवों को लिया गया है , उनमें कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा। देपालपुर एसडीएम रविकुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की लड़ाई में कई समाजसेवी संस्थाएं बेहतर काम कर रही हैं । इसमें क्षेत्र के नागरिक सहयोग करें ।




