मध्यप्रदेश

लोग जिम्मेदारी निभाए तो नहीं लगेगा शहर में लॉकडाउन कोरोना महामारी से बचाव के उपायों को लेकर रायशुमारी लिए के विधायक ने बुलाई बैठक:

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले दिनों हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णयों पर पुनर्विचार करने के लिए विधायक जजपाल सिंह जज्जी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय अग्रवाल पैलेस में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ,जनप्रतिनिधि,छोटे- बड़े व्यापारी गण शामिल हुए। बैठक में कोरोना महामारी से बचाव, रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर आमजन की राय जानने एवं सुझावों के लिए रायशुमारी की गई। जिले में संक्रमण से बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इस पर चर्चा हुई और लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिन्हें विधायक जज्जी ने बड़े गौर से सुन कर कहां की आपके सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे जाएंगे लेकिन अगर लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो शहर में लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह देखना चाहिए कि लोग प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं साथ ही जिले में इसका प्रभाव भी दिखें। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है।यह सब इसलिए है कि हमें आपकी चिंता है। जो लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे उन्हें शायद यह पता नहीं कि जब कोई इसकी चपेट में आता है तो उस पर और उसके परिवार पर क्या बीतती है। उन्होंने कहा कोरोना हमारे जिले में दिन-प्रतिदिन पैर पसारता जा रहा है लोग कोरोना संक्रमण को मजाक बना रहे हैं।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनाप सनाप लिखे जा रहे है,ओर ऐसे लोग आज यहाँ 2 प्रतिशत उपस्थित नही है। यह मजाक का समय नहीं है हम सब को समझने की जरूरत है जिन्हें कोरोना हुआ है उनसे जाकर पूछो उनकी क्या हालत है मैं 6 महीने में भी स्वस्थ नहीं हो पाया हूं जो लोग मौत से जूझ कर लौटे हैं उनसे जाकर पूछो वह बताएंगे कि कोरोना है क्या। उन्होंने कहा कि बिल्कुल ठीक है, हमारे लिए व्यापार काम धंधे उतने ही जरूरी हैं लेकिन उन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हमारा जीवन है। मैंने जिला प्रशासन से कहा कि पहले हम शहर के लोगों से चर्चा करेंगे फिर बैठक करेंगे
और जो मुझसे बन सकता है वह मैं करने की पुरजोर कोशिश करूंगा मुझे पता है कि लॉकडाउन लगने से कई लोगों के परिवार पर आर्थिक संकट आ जाता है।अगर जवाबदारी आप लोग ले तो कुछ बदलाव हो सकते हैं अगर शादियों में दुकानदार,व्यापारी मैरिज गार्डन, टेंट,हलवाई, डीजे, घोड़ा बग्गी, व्यवसाई व अन्य लोग सरकार की गाइडलाइन का ईमानदारी से पालन करंगे ओर शहर में लगेगा कि दुकानदार ईमानदारी से कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे है, ओर दुकानदार चिंता कर रहा है कि कर्मचारी,ग्राहक मास्क लगाए हैं और सेनेटाइजर उपयोग हो रही है तो ये माहौल अपने आप शहर में बनता है और लगता है शहर बहुत जागरूकता के साथ चल रहा है तो अपने आप लॉकडाउन नहीं लगेगा। प्रशासन अपने आप कुछ नहीं करेगा। लोगों को लगना चाहिए कि फालतू क्यों घूम रहे हैं, और यह अपने आप व्यवस्थित हो जाए तो सरकार और प्रशासन को क्या पड़ी है कि लॉकडाउन लगाया जाए।पहले हमें तय करना पड़ेगा कि हम कितने गंभीर हैं इस बीमारी के चलते लोग कितना प्रयास कर रहे हैं,अपने और अपने शहर के लोगों के लिए कितना अच्छा कर रहे है। मेरा आप सब से निवेदन है।आप सब सरकार की गाइडलाइन का पालन करिए। मैं आपकी बात पूरी ताकत से अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के सामने रखने वाला हूं,और मेरी कोशिश होगी की अभी जो लोकडाउन की बात चल रही है जो कल से भी हो सकता था उसका हम 3 दिन का समय बढ़ाएं और देखते हैं शहर का माहौल कि लोग कितना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।
उन चीजों को देखा जाएगा जो यहां आकर बोल रहे हैं कि मैं दुकान को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार चलाऊंगा, समय पर दुकान बंद कर लूंगा। भीड़ नहीं लगाऊंगा, बिना मतलब के कहीं घूमने नहीं जाऊंगा। जिनकी शादी है उनको भी ध्यान रखना होगा सरकार ने शादियों पर रोक नहीं लगाई है अगर आपको शादी में ज्यादा संख्या में लोग आमंत्रित करना है तो सभी को अलग-अलग समय दें जिससे सरकार की गाइडलाइन का पालन भी होगा और शादी भी धूमधाम से हो सकेगी। शासन की गाइडलाइन 50 लोगों को बुलाने की है। आप अधिक लोगों को बुलाएंगे तो समय में अंतर रखना पड़ेगा। जिससे शासन की गाइडलाइन का पालन हो सके। इन सब चीजों को हमें करना पड़ेगा सरकार नहीं करेगी‌। आज हमारा शहर इतनी खराब स्थिति में है इसकी बजह हमारे शहर के लोगों की होशियारी है, मैंने अपने साथियों से भी कहा जिसे जरा भी थोड़े से लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत कोरोना जांच करवाएं वह लोग भी अपनी समय पर जांच नहीं करा रहे हैं और डॉक्टर से दो गोली लेकर होशियार बन जाते हैं। इस तरह से हमने खुद को तो मुसीबत में डाला ही है लेकिन अपने परिवार और दोस्तों को भी मुसीबत में डाला है। शहर के दुश्मन यही ओर ऐसे ही लोग हैं। मतलब आप खुद की ही चिंता नहीं कर रहे तो इन सब चीजों पर आप सब को गंभीरता दिखानी होगी।और आज आप सबके सुझावों को पूरी दमदारी के साथ जिला प्रशासन के समक्ष रख रहा हूं मेरी पूरी कोशिश रहेगी जो कुछ भी संभव हो सकेगा,जितने सुझाव आए हैं, सभी प्रशासन के सामने रख रहा हूं। और कहूंगा कि हमारे शहर की जनता यह चाह रही है उसके हिसाब से निर्णय लिए जाएं, लेकिन बांकी की चीजें आपको तय करना है कि ऐसा ना हो कि दो-चार दिन बाद मजबूर होकर लॉकडाउन भी लगे और सब कुछ बंद कर दिया जाए। इसलिए जिम्मेदारी आप सब की है ना फिर मेरा बस चलेगा ना और किसी का।इसलिए आप सभी से निवेदन है कि अपनी जिम्मेदारी निभाए और महामारी का मुकाबला करने के लिए गाइडलाइन का पालन करें

Related Articles

Back to top button
Close
Close