ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अशोकनगर। अनलॉक के संबंध में नवीन आदेश जारी। अब एक साथ खुलेगा पूरा बाजार। मंडी में रोज होगी सभी प्रकार की जिंस खरीदी।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की वीसी के माध्यम से हुई कोविड-19 समीक्षा एवं सुझाव के बाद कलेक्टर अभय वर्मा द्वारा अनलॉक के संबंध में नवीन आदेश जारी किये गये हैं। नवीन आदेशों के अनुसार 16 जून से पूरा बाजार खोला जाएगा। अब जिले में आड-इवन का फार्मूला खत्म कर दिया गया है। अब सोमवार से एक सप्ताह तक शाम 10 बजे तक बाजार खोला जाएगा। जिले की समस्त कृषि उपज मंडियों में पूर्वानुसार सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में समस्त प्रकार के जिन्सों की खरीदी की जा सकेगी। केमिस्ट् से संबंधित दुकानें समय के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। यह कर्फ्यू प्रत्येक शनिवार को रात्रि 10 बजे से सोमवार को प्रात: 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close