ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

विश्वकर्मा समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न।

45 युवक-युवतियों ने रखी अपनी बात युवक-युवती बोले यहां परिचय देने से मिला नया अनुभव।

ब्यूरो रिपोर्ट

समाज के लोगों ने कहा इस कठिन समय में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट द्वारा किया गया ऑनलाइन परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसमें देशभर के विभिन्न शहरों के युवक-युवतियों ने शामिल होकर अपना परिचय दिया। यह पहली बार है जब विश्वकर्मा समाज का परिचय सम्मेलन ऑनलाइन हुआ। ट्रस्ट द्वारा एक हफ्ते पहले ही जो युवक-युवतियों के 98 बायोडाटा व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुए। जिसमें 45 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया ऑनलाइन परिचय के माध्यम से अपने जीवन साथी तलाश को लेकर अपने विचार रखे। इस महामारी के चलते समाज का ऐसा प्रयास सभी ने सराहा, उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल मंच के जरिए हमें अपनी बात रखने का यह अनुभव बिल्कुल नया और सुखद है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवध विश्वकर्मा जी भोपाल, राष्ट्रीय महासचिव जी विश्वकर्मा सागर, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा दमोह, जबलपुर से रामबाबू विश्वकर्मा, नरसिंहपुर से युवा मंडल अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा,निरंजन विश्वकर्मा,संजय विश्वकर्मा विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा एवं सभी युवा मंडल साथी ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में उपस्थित रहे।कल की वर्चुअल आनलाईन मीटिंग में इन प्रदेशों एवं जिले के समाजसेवी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी थे शामिल । हरियाणा–लखनऊ- -कानपुर -इंदौर -उमरिया उमरिया जिला महिला मंडल के पदाधिकारी- बेतूल -झाबुआ -उज्जैन- जबलपुर -सतना- नरसिंहपुर- दमोह- सागर- महाराष्ट्र -पुणे- -भोपाल -अशोकनगर- -हरदा -सिराली- बांदकपुर।

Related Articles

Back to top button
Close
Close