वूशु चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश 29पदकों के साथ पहले स्थान पर जिले को 6 मैडल जीतकर अशोकनगर का गौरव बढ़ाया

अशोकनगर से मनोज नंदा की रिपोर्ट
भरतीय वूशु संघ द्वारा 20वी सबजूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के रांची स्थित खेल गाँव में 21मार्च से 26मार्च तक किया गया जिसमें देश के विभिन राज्यों से 1300 से अधिक वूशु खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और मध्यप्रदेश की टीम 29 पडकों के साथ पहले स्थान पर रही मध्यप्रदेश के 41 सदस्यों बाले दल में अशोकनगर से 11 खिलाड़ी चयनित हुए थे जिन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में 2स्वर्ण पदक व 1 रजत पदक ,3 काँस्य पदक सहित 6 मैडल जीतकर अशोकनगर का गौरव बढ़ाया है ,पदक प्राप्त खिलाड़ियों में
सत्यम जैन ने ट्रेडिशनल लॉंग वैपन में स्वर्ण पदक ,
पल्लवी चौहान ने विंगचुंग में 1 स्वर्ण ,शुआँगजियान में 1 काँस्य पदक ,
पूर्वा नरवरिया ने जिआंशु में रजत पदक ,
अनुराग बरहा ने ताइचीक्वान में काँस्य पदक ,यशिका शर्मा ने -56 किलोग्राम में काँस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है ,वहीं गुंजन शर्मा, पूर्वी परिहार,प्राची नन्दन पदक से एक कदम दूर रह गईं ये तीनो खिलाड़ी नेशनल में चौथे स्थान पर रहे ,नेशनल प्रतियोगिता में वूशु कोच ब्रजेश धुरेंटे निर्णायक की भूमिका में रहे वहीं पदक प्राप्ति पर सभी खिलाड़ियों को विद्यायक श्री जजपाल
सिंह जज्जी, अशोकनगर वूशु अध्य्क्ष श्री दया सिंह संधू, श्रीधर्मेन्द्र रघुवंशी,डॉ. डी के जैन, शिक्षा विभाग खेल के अधिकारी श्री रमेश ओझा,वूशु कोच राजदीप सिंह ढिल्लों सहित सभी खिलाड़ियों के माता पिताओं ने जीत की बधाइयाँ दीं हैं पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से खेल छात्रवृति प्रदान की जाएगी


