मध्यप्रदेश

वैक्सीनेशन पूर्ण रूप से सुरक्षित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुँच युवा करवा रहे वैक्सीनेशन*

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 

जुन्नारदेव- भारत सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने के लिए व देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जोरों पर है उसी क्रम में जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट नंदलाल सूद विद्यालय में वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरों से चल रही है केंद्रों पर लगातार 18 से 45 की उम्र के लोगों का टीकाकरण लगातार जारी है साथ ही टीकाकरण करवाने के बाद 18 + के सभी युवाओं से अपील है कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए भारतीय वैज्ञानिको पर भरोसा रखते हुए व्यक्ति वैक्सीनेशन अवश्य कराएं किसी के फैलाए जा रहे झूठे भ्रम में ना आए भारतीय वैक्सीनेश पूरी तरह सुरक्षित एवं असरदार है।
भाजपा नेता सूरज विश्वकर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि वैक्सीनेशन पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं सभी लोग जागरूकता के साथ लगाएं और लोगों को प्रेरित करें। मीडिया ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेगी सभी मीडिया कर्मी जनता में वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सा विभाग का सहयोग करते रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close