ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल की ताबड़तोड़ कार्यवाही चोरी की शिकायत के महज कुछ घंटों में किया बड़ा खुलासा थाना प्रभारी के कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में है सन्तोष
By Rohit Kumar Ojha
रीवा से संवाददाता निखिल पाठक की खास रिपोर्ट
सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल की ताबड़तोड़ कार्यवाही चोरी की शिकायत के महज कुछ घंटों में किया बड़ा खुलासा
थाना प्रभारी के कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में है सन्तोष
रीवा जिले के सगरा थाना के थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल नें बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी का खुलासा किया है। आपको बता दें जहां सगरा थाना क्षेत्र में आए दिन मारपीट व लूट चोरी जैसी घटनाएं आम बात हो गई थी परंतु जब से सागरा थाने की कमान थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल को मिली है तब से अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हुआ है । ताबड़तोड़ कार्यवाही के लिए जाने पहचानें जानें वाले सगरा थाना प्रभारी के पास चोरी की शिकायत मिली थी जिसको तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी सगरा ऋषभ सिंह बघेल ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए बड़ा खुलासा किया है व चोरी का माल जप्त कर लिया है जहां अपराध क्रमांक 71/21 धारा 457 380 के तहत कार्यवाही कर आरोपी जयभान साकेत उर्फ लिन्टा पिता परमधारी साकेत उम्र 20 साल निवासी नयागांव के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर बड़ी कार्यवाही की है जो रीवा जिले की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। सगरा थाने में चोरी की शिकायत मिलने पर सगरा थाना प्रभारी तत्काल एक्शन लेते हुए कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद कर कार्यवाही की है तो वही सगरा थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्रवासियों में खुशी देखनें को मिली। सगरा थाना क्षेत्र में सख्ती के साथ लाक डाउन पालन कराने को लेकर सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिह बघेल की कार्यवाही लगातार जारी है



