गोटेगांव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक एनपी प्रजापति जी ने दिए गोटेगांव अस्पताल को स्वास्थ्य उपकरण

तेंदूखेड़ा से नितिन राय की रिपोर्ट
आपको बता दें कोरोना महामारी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति जी द्वारा लगातार मदद की जा रही है
प्रथम चरण में उनके द्वारा 16 रेमदेसीविर इंजेक्शन एवं 30 बिस्तर की सौगात श्रीधाम हॉस्पिटल गोटेगांव को गई थी द्वितीय चरण में विधायक के द्वारा पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 13 रेमदेसीविर इंजेक्शन आज गोटेगांव अस्पताल को अपनी विधायक निधि द्वारा दी गई
गोटेगांव अस्पताल के बीएमओ धुर्वे एवं सीएमएचओ सिंह को सौपे गए
गोटेगांव के वरिष्ठ नेता मुकेश बिलवार, सरदार राजपूत,अरशद मोहम्मद जी नरेश बिलवाल लक्ष्मी नारायण तिवारी,टिंकू अग्रवाल,मीनू राजपूत, दीनू छिरा ,दीपक नेमा,आईटी सेल अध्यक्ष संजू सिलावट जी
आदि कार्यकर्ता सीमित संख्या में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मौजूद रहे कोरोना महामारी में विधायक श्री प्रजापति द्वारा दी जा रही मदद को गोटेगांव की जनता ने विधायक का आभार जताया है एवं प्रशंसा की है


