मध्यप्रदेश
पन्ना।पशु तस्करी के विरोध में एसपी की मुहिम ने दिखाया रंग
गोवंश से भरा हुआ ट्रक सलेहा पुलिस द्वारा पकड़ा गया आधा सैकड़ा से ज्यादा पशु भरे थे ट्रक में

पन्ना से दीपेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पन्ना जिले की सलेहा से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है।पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा द्वारा चलायी जा रही अवैध पशु तस्करी की रोकथाम हेतु मुहिम चलाई जा रही है इसी मुहिम के अंतर्गत सलेहा थाना पुलिस को पशुओं से भरे ट्रक जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी जिस पर सलेहा थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अधिकारियों के दिशा निर्देशन में वाहन चेकिंग लगा दी गई।
,वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से भरे ट्रक जो कि इंदौर जा रहा था ट्रक को जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। ट्रक में लगभग 50 से 60 पशु भरे हुए थे इन पशुओं को नजदीकी गौशाला में भेजा गया है।
पन्ना पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम पुरूषकृत करने की घोषणा की गई है।


