फिर शर्मसार हुआ इन्दौर… कोरोना संक्रमित युवती से हुआ गैंगरेप चाकू कटर व अन्य हथियार की नोक पर 3 बदमाशों ने की वारदात

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट…
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में चोरी की नियत से घर में घुसे तीन आरोपियों ने जब एक 37 वर्षीय महिला को घर में अकेला पाया तो चाकू कटर कैंची जैसे हथियारों की नोक पर तीनों आरोपियों ने घर में होम क्वॉरेंटाइन हुई कोरोना संक्रमित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जहां घटना के बाद पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया है वही तीसरा अभी पुलिस की पहुंच से दूर है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही युवती कोरोना से संक्रमित हुई थी। पीड़िता लसुड़िया क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में घर पर अकेली रहती थी। बीती रात तीन बदमाश चाेरी की नीयत से यूवती के घर में घुसे, जहा घर में युवती सोई थी , उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके सामने हथियारों के साथ 3 बदमाश खड़े है, पीड़िता ने चाकू कटर देख कर जान की परवाह करते हुए शोर नही मचाया, जहा बदमाशो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के सामने पीड़िता ने बयां की दुखद घटना…
पीड़ित युवती ने एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के सामने कहा कि गुरुवार , देर रात करीब 2 बजे उसकी आंखें खुली याने के वह नींद से जाएगी तो 3 लोग उसके पलंग के पास चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए खड़े थे, जहा वह युवती से पैसों की मांग कर रहे थे, पीड़िता ने कहा कि उसने, उन्हें 50 हजार रुपए और दो मोबाइल इस दौरान दे दिए, जहा बदमाशो की नीयत बदली और उंन्होने पैसे मोबाइल रखने के बाद तीनों ने हथियार के दम पर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कही उसकी हत्या न कर दे इसलिए वह चिल्लाई नही, वही वह कोविड पॉजिटिव होने के चलते आई कमजोरी के कारण भी विरोध नही कर सकी, पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद भी एक बदमाश घर के बाहर पहरा दे रहा था, ताकि में पुलिस के पास न जा पाऊं। वही सुबह किरीब 5 बजे तक वह घर के बाहर ही दिखा, सुबह उजाला होते ही पहरा देने वाला भी भाग गया। मामले में पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
गैंग रेप की घटना के मुख्य आरोपी पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया
इंदौर शहर में कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ गैंगरेप जैसी वारदात होने के बाद पुलिस शहर में सक्रिय हो गई है वहीं फरार आरोपी को पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही है, इन्दौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र की माने तो पंचवटी नगर में हुई वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कमरों के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार एक आरोपी का नाम दीपक और अन्य दो नाबालिग हैं। वही पुलिस की गिरफ्त में आये दोनाें ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक पंचवटी के आसपास क्षेत्र का ही रहने वाला, जहा उसने महिला को अकेला देख उक्त योजना तैयार की थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात हुई घटना के बाद शुक्रवार सुबह डायल हंड्रेड को सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और खोजबीन की जहां पुलिस में सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपियों की शिनाख्त हुई पुलिस ने बताया कि एक आरोपी नाले में छुपा हुआ था वही उसके एक साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जाहा वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी दीपक अभी भी फरार है। पकड़े गए 2 नाबालि बदमाशो ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। वहीं बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


