शाजापुर-नकारा हो गई सरकार, महंगाई की मार से जनता लाचार युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव

वाहिद खान की रिपोर्ट
नकारा हो गई सरकार, महंगाई की मार से जनता लाचार
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव
शाजापुर। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि, बेलगाम होती महंगाई, बेरोजगारी, काले कृषि कानून, पेगासस जासूसी कांड सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया और संसद का घेराव किया। जिसमें जिला मुख्यालय से भी युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत रामवीरसिंह सिकरवार के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संसद का घेराव किया।
दिग्गज पार्टी पदाधिकारियों ने संसद का घेराव करते हुए कहा कि नकारा हो गई सरकार और महंगाई की मार से पूरे देश की जनता हो गई लाचार। जबकि यह सरकार महंगाई को मुद्दा बनाकर ही सत्ता में आई थी, लेकिन आते ही सत्ता की मलाई खाने में जुट गई और जनतो को उनके हाल पर छोड़ दिया। केंद्र सरकार केवल झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है लेकिन वास्तविकता क्या है यह जनता के पास जाकर देखो, लेकिन मोदी सरकार को विदेशों में घूमने और झूठा प्रचार करने से फुर्सत ही नहीं है। कोरोना काल में भी इनकी लापरवाही जनता के सामने आई है जिसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता इन्हे जरूर देगी। दिल्ली में आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लुवर, मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रसे प्रभारी इशिता शेड़ा, अलीराजपुर जिला प्रभारी पुनीत पारिया की उपस्थिति में जिला मुख्यालय से जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत रामवीरसिंह सिकरवार, विधानसभा उपाध्यक्ष राजा बना, युवक कांग्रेस आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवंेद्र परमार, युवक कांग्रेस जिला महासचिव बलबीरसिंह राजपूत, पूर्व युवक कांग्रेस आईटीसेल जिलाध्यक्ष इरशाद नागोरी, रोहित, महेश, मोनू आदि ने भी संसद घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


