शाजापुर-बेलगाम बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान। जनता को सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओ से ना मारे- राजेश सिसनोरिया
वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर। आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने के लिए टेक्स (कर) निर्धारित कर कम करने के लिए आंदोलन करती आई है ताकि आम आदमी का जीवन सामान्य हो जाये। लेकिन चुनाव के समय जो वादे किए उस पर बीजेपी फैल हुई है। आम आदमी पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यदि अर्थव्यवस्था सम्भल नही पा रही है तो कुर्सी छोड़ दो लेकिन आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओ से ना मारो। आम आदमी पार्टी का महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चल रहा है जो 25 जुलाई तक चलेगा और रोजाना महंगाई के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 25 जुलाई को पार्टी महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपेंगी। जिसके चलते आम आदमी पार्टी शहर के प्रमुख चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाती रही जिसमें उन्होंने गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, बेरोजगार, युवा और महिलाओ सभी के हस्ताक्षर महंगाई के खिलाफ और बीजेपी सरकार के खिलाफ कराये ताकी सरकार पर दबाव बने और महंगाई पर लगाम लगे। इस अभियान में जिला सचिव जीयालाला, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सेंगर, जिला मिडीया प्रभारी राजेश सिसनोरिया और ओबीसी मोर्चा के प्रभारी प्रेम कुशवाह मौजूद रहे। जिला सचिव जीयालाला ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की महामारी के कारण आम आदमी की जमा पूंजी अस्पतालों की खर्च हो चुकी है और रोजगार समाप्त हो चुके हैं। दूसरी ओर पेट्रोल डीजल की दिन-रात बढ़ती कीमतों से दैनिक उपयोग उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों से घर मे प्रकाश पर ग्रहण लग गया है। वहीं महिला जिला अध्यक्ष निर्मला सिंह ने बताया की महिलाओं को घर में रसोई का सारा सामान महंगाई में मैनेज करना कठिन हो गया है। खाद्य तेल, दाले, फल सब्जी के बढ़ते दामो ने माता बहनों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। मध्यमवर्ग गरीबी में और मजबूरी में जीवन जी रहा है। वही जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिसनोरिया ने बताया की डीजल, खाद, बीज के दामों में उछाल के कारण किसानों की कमर टूट गई है। दाम पूर्व में कभी इतने नहीं बड़े थे जितने बीजेपी सरकार में बड़े है। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं में 30 से 40% का उछाल आ गया है और लोगों की आय भी कम हो गयी है। वर्तमान में बीजेपी सरकार जनता के पेट की चिंता ना कर अपना खजाना भरने में लगी है। इस महंगाई को सरकार नियंत्रित करें, यदि बेलगाम महंगाई पर नियंत्रण नही हुवा तो गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आने वाला समय संकट पूर्ण और घातक रहेगा।


