ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शाजापुर-माथुर बने प्रदेश अध्यक्ष

वाहिद खान की रिपोर्ट

माथुर बने प्रदेश अध्यक्ष

शाजापुर – भगवान चित्रगुप्त और अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कार्यस्थ संगठन के सचिव दिगंबर नाथ माथुर द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी  नगेंद्र माथुर को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है माथुर को यह दायित्व सामाजिक सरोकार को देखते हुए दिया गया है नगेंद्र माथुर द्वारा कोरोना के दौरान लॉकडाउन के समय अस्पतालों में एवं शहर में घूमते हुए दरिद्र नारायणओं को एवं गरीब बस्तियों में जाकर भोजन के पैकेट एवं वस्त्र का वितरण किया गया था नागेंद्र माथुर द्वारा बताया गया कि उनका लक्ष्य है समस्त कायस्थों को संगठित करना एवं उनके उत्थान के लिए कार्य करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा नागेंद्र माथुर द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करना शुरू कर दिया है उनके द्वारा भोपाल संभाग सागर संभाग उज्जैन संभाग में संभागीय अध्यक्ष एवं कई जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है  नागेंद्र माथुर को अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा एवं इष्ट मित्रों द्वारा बधाई दी गई है|

Related Articles

Back to top button
Close
Close