Uncategorized

रूपाहेड़ा का सचिव निलंबित, ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं होगी समाप्त समय-सीमा बैठक में श्री नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देष 

हेल्थ इमरजेन्सी में लापरवाही और आदेशो का  उल्लघंन बर्दाष्त नही-: कलेक्टर श्री सिंह

 

 

                             हेल्थ इमरजेन्सी में लापरवाही और आदेशो का  उल्लघंन बर्दाष्त नही-: कलेक्टर श्री सिंह
By Rohit Kumar ojha
राजगढ़ से आर.एस नरवर की रिपोर्ट
रूपाहेड़ा का सचिव निलंबित, ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं होगी समाप्त
समय-सीमा बैठक में श्री नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देष 
हेल्थ इमरजेन्सी में लापरवाही और आदेशो का  उल्लघंन बर्दाष्त नही-: कलेक्टर श्री सिंह
राजगढ़-कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देष्य से जिले में सामुहिक भोज पूर्णतः प्रतिबंधित है। ग्रामीण अंचलों ऐसे कार्यक्रमों और आयोजनों की पूर्व जानकारी देने की पूरी जिम्मेदारी पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की तय है। हेल्थ इमरजेंसी में लापरवाही बर्दाष्त नही की जाएगी। सभी संबंधित अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें। निर्देषों की अवहेलना और लापरवाही करने वाले बख्शे नही जाएगे। उन्होने यह बात जीरापुर के ग्राम रूपाहेडा में गत दिवस आयोजित एक शादी समारोह के आयोजन की पूर्व जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और तहसीलदार जीरापुर को नही देने की शिकायत के मद्देनजर समय सीमा बैठक में समीक्षा के दौरान कही। उन्होने रूपाहेड़ा पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देष दिए। साथ ही संबंधितों के विरूद्ध पुलिस प्रथमिकी दर्ज कराने के निर्देष भी दिए।
उन्होने जिले में संभावित कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान एवं दवा वितरण अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देषित किया कि ग्राम के यदि किसी व्यक्ति को तीन दिवस से ज्यादा दिन बुखार आ रहा है तो, उस रोगी को प्राथमिकता के क्रम में ऊपर रखा जाए और उसे पहले दवा की किट मिले यह सुनिष्चित रहे। इसके साथ ही उन्होने अधिक संक्रमण वाले ग्रामों में कंटेनमेंट जोन बनाने, बेरिकेटिंग करने और सख्ति से उसका पालन कराने के निर्देष भी दिए। उन्होने निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे रोजाना हो और बीमार व्यक्ति की अद्यतन जानकारी संधारित की जाए।इस अवसर पर जिले में राजगढ़, नरसिंहगढ़ और जीरापुर में स्थापित होने वाले आक्सीजन प्लान्ट के लिए अधोसंरचना विकास की समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण के अनुपस्थित रहने एवं देवास में रहने पर असंतोष व्यक्त किया तथा वरिष्ठ कार्यालय को लिखने के निर्देष दिए। 
इस मौके पर उन्होने जिले में कोविड़-19 के मद्देनजर आवष्यक दवाओं और सामग्रियों की उपलब्धता, मांग एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवष्यक दवाओं की कमी होने पर तत्काल क्रय करने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु को निर्देषित किया।उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देशित किया कि बारदानों की कमी नही हो तथा पंजीकृत शतप्रतिशत कृषकों को उपार्जन हेतु एस.एम.एस. मिले यह सर्वसंबंधित सुनिष्चित करें।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रोशनी वर्धमान, श्रीमती जुही गर्ग सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालन प्रमुख मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close