मध्यप्रदेश

भिण्ड।देश को वर्तमान समय मे राहुल गांधी से बहुत उम्मीदें है-हेमंत कटारे

राहुल ने युवा पीढ़ी को मौका दिया- बघेल

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस जिला कांग्रेस ने आज निराशित भवन पहुचकर निराशितों के बीच केक काटकर और फल वितरण कर मनाया और उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने देश के वर्तमान हालत पर राहुल गांधी जैसे दूर दृष्टि वाले नेता से हमे बहुत उम्मीदें हैं, राहुल ने कोरोना के प्रभाव को बढ़ने से पहले सरकार को चेताया लेकिन दुर्भाग्य से सरकार ने उन्हें गंभीरता से न लेकर देश को संकट में डाल दिया, राहुल आने वाले समय मे देश का भविष्य साबित होंगे। जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी भारत के गरीब किसानों और युवाओं के लिए परिश्रम कर हैं. उन्होंने कांग्रेस में युवा पीढ़ी को आगे देने का अवसर भी प्रदान किया। उनका यह परिश्रम व्यर्थ नहीं जायेगा. वर्तमान परिवेश में देश जुमलवाजों से कुछ परेशान हैं, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. देश की जनता अच्छी तरह से जानती है राहुल उसी गांधी परिवार से जिसने देश के लिए बलिदान दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने कहा आज राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता है जो सरकार की गलत नीतियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय भूता,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,ममता मिश्रा,रेखा भादौरिया,संतोष त्रिपाठी, कामिल खान,शैलेंद्र भादौरिया,राजेश शर्मा,दर्शन तोमर,आनंद शाक्य,अरविंद अरेले,अरविंद सोनी,रूप सिंह सरैया,जीवाराम जाटव,चेतन शर्मा,अजय शर्मा,राहुल कुशवाह,चंद्रपाल सिंह परिहार,सोहन तिवारी,प्रदीप भादौरिया,बबलू त्यागी, ,पिंकी भादौरिया, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close