ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शाढ़ौरा । मीठ एवं अंडे की दुकानों को हटवाने के लिए दिया तहसीलदार को ज्ञापन।

देवेश ओझा की रिपोर्ट

 

स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक गली में कई माह से मीठ विक्रय और अंडो की दुकान संचालित की जा रही है। जबकि कई वर्ष पूर्व पंचायत द्वारा इन दुकानों को संचालित करने के लिए जगह निश्चित की गई थी लेकिन दुकान संचालको द्वारा अपनी मनमानी करते हुए इन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर विहिप बजरंगदल द्वारा स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया जिसमे इस बात से अवगत कराया कि कई वर्ष पहले पंचायत के समय इन दुकानों के लिए एक निश्चित स्थान दिया गया था लेकिन फिर भी यह दुकानदार अंडो की दुकान इस गली में लगाते है। जबकि यह मार्ग माता मंदिर और शासकीय स्कूल की तरफ जाता है माता मंदिर जाने वाली महिलाओं को इन दुकानों की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पडता है साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चो और राहगीरों और मोहल्ले के लोगो को भी इन दुकानों से परेशानी होती है। विहिप ने कहा कि उचित समय मे इन दुकानों को उनके नियत स्थान पर भेजा जाए नही तो विहिप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस मौके पर विहिप के कैलाश साहू, मुन्नालाल यादव, सुखलाल सकरोदिया, मुन्नालाल जैन, लल्लीराम कुशवाह, देवीलाल कोरी, सुरेश रघुवंशी, हरिओम रघुवंशी, देवेश ओझा, अमित रघुवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close