मध्यप्रदेश

शाजापुर /कोरोना वालेंटियर्स द्वारा वैक्सिनेशन सेंटर पर दी जा रही सेवाएं

शाजापुर से वाहिद खान की रिपोर्ट

 

शाजापुर / म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला शाजापुर के कोरोना वालेंटियर्स द्वारा “मैं कोरोना वालेंटियर अभियान” अंतर्गत नियमित रूप से जिले के टीकाकरण केन्द्रों पर सेवाएं दी जा रही है। वालेंटियर्स के द्वारा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ केन्द्रो पर लोगों का पंजीयन उन्हे टीकाकरण केन्द्र पर आवश्यक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य अमलें को सहयोग किया जा रहा है।

आज शाजापुर में वैक्सीनेशन सेंटर नगर पालिका परिषद् एवं तेलीवाडा सेंटर पर संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय एवं जिला समन्वयक श्री वरुण आचार्य विकासखण्ड समन्वयक श्री बसंत रावत ने सेंटर पर पहुचकर सेवाएं दे रहे कोरोना वालेंटियर्स सर्व श्री इंदर मकवाना, विकेश शर्मा, केशर सिंह राठौड़, आयुष गुप्ता, मनीष कुशवाह से चर्चा की एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की। वालेंटियर द्वारा जन अभियान परिषद् के पदाधिकारियों को अपने द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जन अभियान परिषद् के वालेंटियर्स द्वारा मैं कोरोना वालेंटियर अभियान के अंतर्गत मास्क जागरूकता, टीकाकरण एवं कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानिया अपनाने हेतु निरन्तर जनजागरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close