थाना रोजा पुलिस ने मात्र 08 घण्टे मे ही अपरहण बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
दिनांक 14.04.2021 को थाना रोजा पर वादी मुकदमा मो0 नबी पुत्र मेहेन्दी हसन निवासी हथौडा बुजुर्ग द्वारा मु0अ0सं0 175/21 धारा 363 भा.द.वि पंजीकृत कराया गया कि वादी के पुत्र मो0 सैफ उम्र 07 वर्ष को आईसक्रीम खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण समय 15.30 बजे कर लिया गया था। जिसकी काफी खोज बीन की गयी परन्तु नही मिला ।
श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर घटना को गम्भीरता से लेते हुए अपहरण बालक की सकुशल शीघ्र बरामदगी करने हेतु श्री संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व श्री अरविन्द कुमार क्षेत्राधिकारी सदर निर्देशन मे पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
इसी क्रम मे दिनांक 15.04.21 को मुकरमपुर पिपरिया सडक के बीच से अभियुक्त को गिरफ्तार कर बच्चे की सकुशल बरामदगी की । तथा बच्चे को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । जिससे पाकर बच्च के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया ।
इस तरह थाना रोजा पुलिस टीम ने मात्र 8 घण्टे के अन्तराल मे ही अपरहण बालक को कुशल मय अभियुक्त के बरामद कर लिया गया । जिसकी जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है ।



