ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
संकट के समय थाना प्रभारी की अच्छी पहल कोरोना वॉलंटियरो की विशेष पहचान के लिए थाना प्रभारी नरवर ने भेंट की जैकेट
संकट के समय थाना प्रभारी की अच्छी पहल
By Rohit Kumar ojha
नरवर(म.प्र.) से
संतोष शर्मा की रिपोर्ट
संकट के समय थाना प्रभारी की अच्छी पहल
कोरोना वॉलंटियरो की विशेष पहचान के लिए थाना प्रभारी नरवर ने भेंट की जैकेट
नरवर-कोरोना महामारी से समाज का बचाव करने में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे जन अभियान परिषद् के कोरोना वॉलंटियर को अभियान के संचालन के समय आम नागरिकों से हटकर पहचान प्रदान करने की दृष्टि से थाना प्रभारी नरवर मनीष शर्मा ने आज नरवर नगर के सक्रिय कोरोना वॉलंटियरो को अच्छी गुणवत्ता की जैकेट भेंट की।
गौर तलब है कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आह्वान पर जन अभियान परिषद् द्वारा समाज सेवा में रुचि रखने वाले लोगों को ” मैं भी कोरोना वॉलंटियर”के रूप में पंजीकृत किया गया है।ये समाज के गणमान्य नागरिक उच्च शिक्षित, प्रतिष्ठित घरानों के होते हुए भी इनके दिल में इस महा त्रासदी से मानवता को बचाने के लिए अपना योगदान देने का जज्बा काबिले तारीफ है।इनके द्वारा जन अभियान परिषद् के विकास खंड समन्वयक महेश सिंह परिहार के नेतृत्व में कई दिनों से पूरे विकास खण्ड में विभिन्न माध्यमों से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जैकेट वितरण के समय जन अभियान परिषद् के जोन प्रभारी संतोष शर्मा, पवन भार्गव, नरेंद्र कुमार सेन कलस्टर प्रभारी राकेश कुमार लाक्षकार,भुवनेश भार्गव, महेश पाण्डेय, नरोत्तम शर्मा,पंकज सर्राफ, अनिल भार्गव, सुरेश सोनी, गोपाल चौरसिया, राजू बाथम, सहित अन्य सभी गणमान्य वॉलंटियर उपस्थित रहे।




