सतवास।नर्मदा का जल सतवास वासीयो की बुझाएगा प्यास। विधायक व पूर्व मंत्री की विशेष उपस्थिति मे कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

हरिओम तिवारी की रिपोर्ट
बागली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा प्रमुख लक्ष्य हैं। मप्र की भाजपा सरकार में सतवास क्षेत्र को विकास की कई सौगाते मिली हैं आज उसी के तहत सतवास नगर में मॉ नर्मदा का जल करीब 10 साल के लम्बे इंतजार के बाद नगरवासियो को मिलेगा। लेकिन प्रशासक काल में यह योजना अब मूर्त रूप ले रही है। इसके साथ ही सतवास क्षेत्र के किसानो को भीनर्मदा सिंचाई परियोजना से जोड़ने के लिये मेरा प्रयास जारी है। प्रदेश में फिर से शिवराज सरकार बनने के हूं बाद मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कहीं भी विकास कार्यो में कोताही नहीं बरती जाएगी यह बात विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने गुरूवार को सतवास नगर में नर्मदा पेयजल योजना के लोर्कापण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली की भाजपा व सीएम शिवराजसिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार नें समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु योजनाएं बनाई हैं। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितीयो के गरीब को बावजूद हर प्रधानमंत्री आवास राशन स्वास्थ्य बीमा किसान सम्मान निधी संबल योजना के माध्यम से मदद पहुॅच रही है। पूर्व मंत्री जोशी ने कहा कि सतवास नगर से उनका दिली रिश्ता है। पूर्व में अपने कार्यकाल में मैने तेहसील कॉलेज विद्युत ग्रिड आदि की सौगाते नगर को दिलाई थी और अब इस पेयजल योजना से नगर का जलसंकट हमेशा के लिये खत्म हो जाएगा।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, नारायण व्यास मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल नगराध्यक्ष रमेश जायसवाल पुर्व अध्यक्ष कैलाश जोशीला नें भी संबोधित किया। आभार प्रशासक तहसीलदार प्रियंका चौरसिया एवं सीएमओ जगदीश शर्मा ने माना। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिपं उपाध्यक्ष कमलेश जोशी सुरेशयादव विनोद राठी लालू नागौरी अंकित जायसवाल ओम उपाध्याय डॉ राजेश मालवीय जगदीश राठौर सेवकराम यादव पवन सोनी गोलू राठौर सजंय शर्मा योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


