ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

MP News : सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने 11 गाड़ियों में लगाई आग, पुलिसकर्मी घायल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना में कोयले से भरे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अराजकता और तनाव का माहौल बन गया।

भीड़ ने 11 वाहनों को किया आग के हवाले

घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने 7 बसों सहित कुल 11 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

इलाके में बिगड़ी कानून-व्यवस्था

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी उग्र भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। हिंसा के दौरान एक थाना प्रभारी (SHO) घायल हो गया।

सिंगरौली के एसपी खत्री ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई थी, लेकिन पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर हालात काबू में किए। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा करने और वाहनों को आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close